Breaking News

15 दिसंबर से शुरू होगी jawa bikes की बुकिंग, मात्र 5000 रूपए में होगी आपकी

नई दिल्ली : जावा बाइक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉन्चिंग के बाद फाइनली अब कंपनी ने इसकी बुकिंग स्टार्ट करने की घोषणा की है। 15 दिसंबर से इस बाइक की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रूपए की टोकन मनी देनी होगी । सबसे बड़ी बात ये है कि अगर बाद में आप आपना निर्णय बदलते हैं यानि आप बाइक नहीं खरीदना चाहते तो आपको ये पूरी की पूरी रकम वापस भी मिल जाएगी।

एक बार फिर दिखी कॉम्पैक्ट SUV Nissan Kicks, जानें कब होगी लॉन्च

आपको मालूम हो कि जावा बाइक ने पूरे 44 साल के बाद बाजार में वापसी की है। नवंबर के महीने में कंपनी ने एक साथ 2 बाइक्स को लॉन्च किया था जबकि Jawa parek को शोकेस किया गया था। बाइक का स्टार्टिंग प्राइस दिल्ली के शोरूम में 1.55 लाख रू है। कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट में बताया था कि इस बाइक के लिए पूरे देश में 105 ऑथराइज्ड डीलर्स होंगे, जिसमें से 64 ऑलरेडी शुरू किये जा चुके हैं।

हर बाइकर को पता होना चाहिए ड्रम ब्रेक और ***** ब्रेक में अंतर, क्या आपको है मालूम

ये डीलर्स कहां -कहां होंगे इसके बारे में जानकारी जल्द ही देने की बात कही जा रही है। आपको बात दें कि पोटेंशियल बॉयर्स को टेस्ट राइड देने की बात भी कही जा रही है।

यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि दोनो बाइक्स में से jawa 42 लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। यहां एक और बात ध्यान देने लायक है कि जावना बाइक्स को रॉयल एन्फील्ड की कंप्टीशन के तौर पर देखा जा रहा है। क्लासिक सेगमेंट की इन बाइक्स में कमोबेश सारी वो चीजें हैं जो बुलेट में मिलता है। आपको बता दें कि jawa 42 का मॉडल 70’s 80’s के Czech motorcycles से इंस्पायर है।

गाड़ी के ओरिजनल पेपर न होने पर भी नहीं कटेगा चालान, सरकार ने किया बड़ा बदलाव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SroPoi

कोई टिप्पणी नहीं