Breaking News

Sikkim की छात्रा से यौन शोषण के अारोपी ज्वाइंट कमिश्नर को न्यायिक हिरासत


सिक्किम की छात्रा के साथ बिहर का राजधानी पटना में छेड़छाड़ के आरोप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने उन्हें दीघा के रेलवे कॉलोनी स्थित हॉस्टल से मंगलवार की रात ढाई बजे गिरफ्तार किया। 2005 के आईआरएस अफसर रामबाबू पर छेड़खानी, यौन शोषण के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वह बोरिंग रोड स्थित कोचिंग संस्थान एकलव्य सुपर-50 के चीफ मेंटर हैं। इसी कोचिंग का वह हॉस्टल है जहां रामबाबू चौथे फलोर पर रहते हैं। इसी हॉस्टल में सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों की गरीब छात्राएं व छात्र रहकर मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं। रामबाबू से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ उसका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया। 40 साल के रामबाबू सीतामढ़ी के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले है। रामबाबू को उनकी पत्नी ने छोड़ दिया है। पीड़िता के पिता सिक्किम में एसआई हैं। प्रभारी एसएसपी ललन मोहन प्रसाद ने बताया कि मामले की पूरी जांच की गई। मामला सही पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। जरूरत पड़ी तो उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dhg50o

कोई टिप्पणी नहीं