Breaking News

Arunachal में भीड़ ने 5 साल की मासूम के रेपिस्ट को जिंदा जलाया


अरुणाचल प्रदेश में एक रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आई है जहां तेजू कस्बे में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी तथा उसके साथी को कथित रूप से भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय सोबोर और जगदीश लोहार को भीड़ ने पुलिस थाने से खींच लिया। उन्हें सड़कों पर पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद दोनों के शव को मार्केट में फेंक दिया गया।पुलिस के मुताबिक, बीते 12 फरवरी को 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर बेरहमी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा था। दोनों आरोपियों को तेजु थाने में रखा गया था। आरोपियों के थाने में होने की बात जैसे ही इलाके में फैली, थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान गुस्साई भीड़ थाने में घुस गई। थाने में घुसकर भीड़ तोड़फोड़ कर दोनों आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। आरोपियों की पिटाई करने के बाद भीड़ ने उन्हें जिंदा जला दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JDMU8h

कोई टिप्पणी नहीं