Breaking News

Jio के ये 10 धाकड़ ऑफर आपके दिवाली को बना देंगे बेहद खास

नई दिल्ली: भारतीय टेक बाजार में जियो मात्र एक ऐसी कंपनी है जो अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑफर और गिफ्ट देती रहती है। यही वजह है कि उनके यूजर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जिसके देखते हुए जियो ने 100 कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह ऑफर सिर्फ जियो के प्लान्स पर ही नहीं है बल्कि जियोफाई, जियो फोन और एलजी के स्मार्ट टीवी को खरीदने पर भी मिल रहा है। जी हां अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का बन बना रहे हैं तो LG Smart TV एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसके साथ JioFi फ्री में मिल रहा है।

  • Jio दिवाली धमाका करते हुए 1699 रुपए का प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें यूजर्स को हर दिन फ्री कॉलिंग, 1.5 जीबी रोजाना इंटरनेट और 100 मैसेज मिलेगा। यानी इस प्लान को लेने के बाद सालभर फ्री में मजे ले सकते हैं। बता दें कि 1699 पर 100 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। यानी फ्री में सालभर बात कर सकते हैं।
  • अगर स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो जियो 2200 रुपए का तुरंत कैशबैक देगा। हालांकि इसके लिए 198 रुपए या 299 रुपए का रिचार्ज करना जरूरी है।
  • इसके अलावा Paytm, Phone Pay, Amazon Pay, मोबिक्विक के जरिए 398 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज पर 300 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।
  • Jio Phone 2 को खरीदने का यह बेहतरीन मौका है क्योंकि पेटीएम से भुगतान करने पर 2,999 रुपए वाले इस फीचर फोन पर 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
  • Reliance Digital से अगर लैपटॉप खरीदते हैं तो आपको JioFi और 3000 रुपए का डेटा फ्री मिलेगा।
  • LG स्मार्ट टीवी खरीदने पर भी JioFi और 2000 रुपए का डेटा फ्री मिलेगा।
  • लाभ मिल रहा है। ये सभी ऑफर जियो दिवाली धमाका के तहत दिए जा रहे हैं।
  • इसके अलावा जियोफोन गिफ्ट कार्ड का भी तोहफा दिया है। इसकी कीमत 1095 रुपये है। इसके जरिए 500 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। या फिर किसी दोस्त या परिवार वालों को दिवाली तोहफा दे सकते हैं।
  • इतना ही नहीं अगर 149 रुपये से लेकर 999 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज पर भी 100 का कैशबैक मिल रहा है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dnxa8W

कोई टिप्पणी नहीं