टोयोटा की कारों में लगे एयरबैग्स हैं जानलेवा, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली: Toyota कंपनी ने दुनियाभर में मौजूद अपनी 10 लाख कारों को वापस मंगवाया है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी को लंबे समय से लोगों की शिकायतें मिल रही हैं जिसे देखते हुए अब Toyota ने ये बड़ा कदम उठाया है। दरअसल Toyota की कारों में जो एयरबैग्स लगे हुए हैं उन्हीं को लेकर ग्राहक शिकायत कर रहे हैं। दरअसल लोगों की शिकायत है कि कई बार इन कारों के एयरबैग्स अपने आप खुल जा रहे हैं वहीं कई बार दुर्घटना के वक्त भी ये नहीं खुलते हैं।
ये 4 चीज़ें चेक किए बगैर ना खरीदें सेकंड हैंड कार, खा जाएंगे धोखा
कंपनी के इस रीकॉल को यूएस में 2004 से लेकर 2006 के बीच बने 17,000 Scion xA व्हीकल्स पर किया है। आपको दें कि कंपनी जापान, यूरोप और दूसरे देशों में चल रही Isis, Avensis, Avensis Wagon, Allex, ist, Wish, Corolla, Corolla Spacio, Corollo Verso, Corolla Fielder, Corolla Runx और Sienta जैसी कारों को भी वापस बुलाने वाली है। ये कारें जुलाई 2002 से जून 2015 के बीच बनाई गई हैं।
मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार की डीटेल्स हुई लीक, जानें कितनी अलग होगी पुराने मॉडल से
21 नवंबर को होगी लॉन्च होगी मारुति की ये सस्ती फैमिली कार, 1 लीटर में चलती है 24 किलोमीटर
Toyota की तरफ से बताया गया है कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट की वजह से सर्किट खराब हो सकते हैं और इसी वजह से कार में लगे एयरबैग्स काम नहीं करते हैं। डीलर्स इन कारों के एयर बैग कंट्रोल यूनिट को बदलेंगे। आपको बता दें कि डीलर्स की तरफ से दिसंबर तक कार मालिकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। दरअसल यह एक बड़ी खराबी है जो हादसों को दावत दे रही है क्योंकि अगर हादसे के वक्त कार के एयरबैग्स नहीं खुलते हैं तो इससे कार चालकों और उसमें बैठने वाले लोगों की जान को ख़तरा हो सकता है।
21 नवंबर को होगी लॉन्च होगी मारुति की ये सस्ती फैमिली कार, 1 लीटर में चलती है 24 किलोमीटर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qqaWuB
कोई टिप्पणी नहीं