Breaking News

रणजी ट्रॉफी: मिजोरम पर पारी की हार का खतरा


मिजोरम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में जारी मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए हैं। नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में मिजोरम की टीम नागालैंड की ओर से पहली पारी में बनाए गए 530 रनों से 408 रन पीछे है।गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की पहली पारी 106 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके बाद, नागालैंड ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 530 रनों पर घोषित कर दी। नागालैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अबरार काजी (नाबाद 200) के दोहरे शतक ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने 72, मुघावी वोत्सा ने 58 और इमलीवती लेमतुर ने 50 रनों का योगदान दिया।मिजोरम के लिए पहली पारी में मोइया ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, अखिल राजपूत और जी लालबियाकवेला ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मिजोरम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 16 रनों के स्कोर पर अपने दो विकेट भी गंवा दिए। टीम के लिए कप्तान मिशेल लालरेमकीमा (6) और सी लालरिनसांगा (0) नाबाद हैं।प्लेट ग्रुप में शिलांग के मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट ग्राउंड पर जारी एक अन्य मैच में अरुणाचल प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। अरुणाचल ने मेघालय पर कुल 129 रनों की बढ़त बना ली है। अरुणाचल प्रदेश ने मेघालय की पहली पारी 141 रनों पर समेट दी। इसमें लिचा तेही, सुभाष शर्मा और संदीप ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक अरुणाचल प्रदेश ने क्षितिज शर्मा (41) की मदद से छह विकेट गंवाते हुए 104 रन बनाए। टीम के लिए कामशा योंगफो (22) और शोएब (0) नाबाद हैं।कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस-2 ग्राउंड पर जारी मैच में मणिपुर की पहली पारी 70 रनों पर सिमट गई। सिक्किम के गेंदबाज ईश्वर चौधरी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। मणिपुर की पारी समेटने में बिपुल शर्मा ने तीन विकेट और ली योंग लेपचा ने दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। इसके बाद सिक्किम ने शुक्रवार को मिलिंद कुमार (261) की दोहरी शतकीय पारी के दम पर मणिपुर के खिलाफ 372 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसमें बिपुल ने भी 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।मणिपुर की ओर से शैले शोर्य ने चार और रेक्स सिंह ने तीन विकेट लिया। दिन का खेल समाप्त होने तक मणिपुर ने शुक्रवार को नाबाद रहे लखन रावत (62) और कप्तान यशपाल सिंह (48) की बल्लेबाजी के दम पर दो विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। वह अब भी सिक्किम से 170 रन पीछे है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CXZ3U7

कोई टिप्पणी नहीं