ये 4 चीज़ें चेक किए बगैर ना खरीदें सेकंड हैंड कार, खा जाएंगे धोखा
नई दिल्ली: आजकल ज्यादातर लोग कार खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि कार से आप अपनी पूरी फैमली या दोस्तों को लेकर कहीं भी ट्रैवेल कर सकते हैं लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से लोग आजकल सेकंड हैंड कार को बेस्ट ऑप्शन मानते हैं। दरअसल सेकंड हैंड कार बेहद ही कम कीमत में खरीदी जा सकती है साथ ही ये ठीक-ठाक हालत में भी होती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि सेकंड हैंड कार खरीदते समय सिर्फ कम कीमत पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि कुछ और जरूरी बातें हैं जिनपर अगर आपने गौर नहीं किया तो आप धोखा का सकते हैं ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सेकेंड हैंड कार खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।
इन चीज़ों को जरूर चेक करें
सबसे पहले जब आप किसी सेकंड हैंड कार के डीलर से कार खरीदने जाते हैं तो आप उस कार के लुक को देखते हैं, ऐसे में आपको सिर्फ कार की चमक पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि आपको ये देख लेना चाहिए कि कहीं पेंट उखड़ा तो नहीं है साथ ही कार की बॉडी पर कोई छेद तो नहीं है क्योंकि अगर ऐस हुआ तो आपको दिखात हो सकती है साथ ही कार में जंग लगने की भी संभावना रहती है। अगर आपको कार के पेंट में कोई भी अंतर दिखता है तो समझ लीजिए कि कार की बॉडी में मौजूद किसी दिक्कत को छिपाने के लिए ऐसा किया गया है।
जब आप सेकंड हैंड कार खरीदते हैं तो आपको उस कार के इंटीरियर को चेक करने में अच्छा ख़ासा समय खर्च करना चाहिए, क्योंकि इंटीरियर में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा स्विच वगैरह भी होते हैं जिन्हें चेक करना बेहद ही जरूरी है। अगर आप इन्हें ठीक से नहीं चेक करेंगे तो बाद में आपको कार चलाने में दिक्कत हो सकती है।
कई बार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में डीलर्स घिसे हुए पुराने टायर को कार में लगा देते हैं इसलिए कार खरीदने से पहले आपको इसके टायर्स चेक कर लेने चाहिए क्योंकि बाद में ये एक्सीडेंट की वजह बन सकते हैं।
सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले आप इसके इंजन को भी चेक कर लें क्योंकि कई बार इंजन में लीकेज होता है और आपको पता नहीं चलता है और बाद में इसकी वजह से आपको कार में बहुत ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अच्छे से कार के इंजन को जांचें और परखें और तभी कार खरीदने का फैसला लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qqHTaj
कोई टिप्पणी नहीं