Breaking News

छठी बार विश्व चैम्पियन बनने पर बिग बी ने मैरी काॅम को ऐसे दी बधाई


भारत की स्टार मुक्केबाज मैरी काॅम ने शनिवार को हुए विश्व चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की हाना ओखोता को हराकर छठां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ छठी बार विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली महिला बन गर्इ हैं। इस पदक को मैरी कॉम ने देश को समर्पित किया। मेडल पहनाते वक्त मैरी कॉम की आंखों में आंसू थे।इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने मैरी कॉम को बधाई दी। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन ने भी मैरी कॉम के साथ एक फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने मैरी कॉम द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स की भी तस्वीर शेयर की।अमिताभ बच्चन ने लिखा, मैरी कॉम.....आपने हमारे देश का नाम रोशन किया है... छठवीं बार विश्व चैंपियन बनने पर बधाइयां...आपके द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स मेरे लिए हमेशा बहुत अहम रहेंगे... वो मेरे गोल्ड मेडल हैं। इन ग्लव्स पर मैरी काॅम का ऑटोग्राफ भी है । अमिताभ बच्चन के अलावा प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, शानदार, ये बस तुम ही कर सकती हो, विश्व की पहली महिला मुक्केबाज जिसने अभूतपूर्व छठी बार गोल्ड मेडल जीता है। देश के लिए गर्व करने का मौका है। आप हमेशा प्रेरणास्त्रोत रही हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AiZsNK

कोई टिप्पणी नहीं