कार चलाते समय लोग अक्सर करते हैं ये गलतियां, होता है भारी नुुकसान
नई दिल्ली: हमारे देश में कार और मोटरसाइकिल चलाने का शौक तो सभी रखते हैं लेकिन सड़क पर नियमों का ध्यान रखना किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन कई बारगी कुछ लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से पैसों का ही नहीं बल्कि कई बार जान का भी नुकसान होता है। यही कारण है कि देश में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
अगले साल से महंगा हो जाएगा कार और दूसरे वाहन खरीदना, जानें इसके पीछे की वजह
कुछ लोगों को इस बारे में अभी तक भी पूरी तरह से जानकारी नहीं है कि नियमों का पालन कैसे किया जाए। अपनी कई गलतफहमियों की वजह से लोग कई बार सर्तक रहते हुए भी दुर्घटना से नहीं बच पाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बातें जिनके बारे में आप गलत सोचते हैं।
- अक्सर लोग रात में कार चलाते ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं करते। लोगों को भ्रम रहता है कि अब रात हो गई है और रात में कोई ट्रैफिक नियम का पालन करना आवश्यक नहीं है। लेकिन आपकी ये सोच आप पर भारी पड़ जाती है। अगर ट्रैफिक लाइट पर कोई मौजूद नहीं है तब भी आपका फर्ज बनता है, नियमों का पालन करना। कई बार रात में लाइट पूरी तरह बंद हो जाती है तो कुछ पर कम जलती है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
- हमारे देश में लोग कही भी गाड़ी पार्क कर देते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गलत पार्किंग करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।
- कभी कभी कम रोशनी वाले इलाके से गुजरते हुए आप अपनी हेड लाइट को तेज कर देते हैं जो कि घातक साबित होता है। ऐसा करने से कम रोशनी वाली जगह में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
- पार्टी में जाकर लोग जमकर शराब पीते हैं, तभी आपको कार ड्राइव करने का ख्याल आता है। जिसके बाद नशा कम करने के लिए कुछ खा लेते हैं लेकिन खाने से नशा थोड़ा कम हो जाता है। ये सिर्फ मिथ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PYAVZa
कोई टिप्पणी नहीं