Breaking News

सस्ते में करें विदेश यात्रा, पार्टनर के साथ बनाएं इंडोनेशिया का प्लान


इंडोनेशिया के सबसे शानदार और कल्चरल शहरों की लिस्ट में टॉप पर है बाली। यह शहर हर तरह के घुमक्कड़ों के लिए नायाब ठिकाना है। फैमिली ट्रिप पर जा रहे हों, हनीमून के लिए, बजट ट्रैवलिंग हर वरायटी के टूरिस्ट और घुमक्कड़ बाली खिंचे चले आते हैं। यहां आकर रईस महसूस करते हैं टूरिस्टयहां की सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इंडियन टूरिस्ट यहां आकर रईस महसूस करते हैं। इंडोनेशिया की करंसी भी रुपया ही है। इसे इंडोनेशियन रुपया कहते हैं। आजकल 471 भारतीय रुपये के बदले 1,00,000 इंडोनेशियन रुपये मिलते हैं। वहां रुपया ही सस्ता है, बाकी सब कुछ महंगा है।गिली आइलैंड है सबसे खासबाली के अलावा इंडोनेशिया के छोटे-छोटे आइलैंड्स भी दिलकश नजारों से सराबोर हैं। शांत और सुकून भरे। सबसे खास है गिली आइलैंड। यह 3 द्वीपों का समूह है- गिली ट्वानगन, गिली मेनो और गिली एयर। स्पीड बोट के जरिए पदंग बे से पहुंचने में करीब एक घंटा लगता है। यहां के बीचेज काफी साफ-सुथरे हैं। सागर का पानी भी एकदम स्वच्छ हैं। बोट पार्टियां यहां की शान हैं।कूटा, सेमिनाक और जिम्बारन दक्षिण बाली की नामी जगहें हैं। कूटा बाली का दिल है और सेंटर भी, जबकि सेमिनाक बीच है। इसके अलावा इंडोनेशिया का दिलकश हिल स्टेशन उबुद, बाली से महज 35 किलोमीटर दूर पहाड़ों की चोटी पर है। चावल के खेतों से घिरा है। जहां हरे-भरे जंगल और चावल के खेतों का दिलकश नजारा देखने को मिलता है। कैसे पहुंचे? दिल्ली से बाली की हवाई दूरी करीब 6,800 किलोमीटर है। फ्लाइट से बाली पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे लगते हैं। बाली के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है इसलिए वाया बैंकॉक या सिंगापुर या फिर क्वालालम्पुर होते हुए जाना पड़ता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PxO76b

कोई टिप्पणी नहीं