आेलम्पिक पर मैरीकाॅम की नजर, गोल्ड मेडल के लिए कर रही हैं दोगुनी मेहनत

छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज मैरीकाॅम का अगला लक्ष्य आेलंम्पिक में गोल्ड मेडल जीतना है। मैरीकाॅम ने कहा, टोक्यो आेलम्पिक में गोल्ड जीतना मेरा लक्ष्य है आैर उसके लिए मैं दोगुनी मेहनत कर रहीं हूं। 36 साल की इस बॉक्सर ने पिछले सप्ताह वर्ल्ड चैम्पियशिप में स्वर्ण जीता था। इसी के साथ वे छह गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बाॅक्सर बन गर्इ हैं। मैरीकॉम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने कहा, मेरे पास एक ओलम्पिक पदक है, लेकिन स्वर्ण जीतना मेरा सपना है। वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने पर बहुत खुश हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। 2012 ओलम्पिक में जीता था कांस्यमैरीकॉम ने 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था, लेकिन ओलिंपिक में उन्हें 51 किलोग्राम भारवर्ग में खेलना है। इसे उन्होंने मुश्किल भी बताया था।मेनका गांधी ने मैरीकॉम को राष्ट्रीय धरोहर बतायामैरीकॉम के साथ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी थीं। उन्होंने मैरीकॉम को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा, मैरीकॉम ने छह विश्व खिताब जीते हैं। हमें खुशी है कि उन्होंने यहां उपस्थित बच्चों को खेल में निष्पक्षता और खेल भावना को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r9eMZ8
कोई टिप्पणी नहीं