Breaking News

26/11 हमले को लेकर मेघालय गवर्नर ने किया विवादित ट्वीट, हुए ट्रोल, डिलीट करके मांगी माफी


आज से 10 साल पहले मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को देशभर के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय का एक विवादित ट्वीट सामने आया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से भारत के संबंधों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने मुसलमानों को छोड़कर, सभी मासूमों को मारा था। ट्वीट पर विवाद होने और खुद को गलत पाने के बाद तथागत ने अपना ट्वीट डिलीट किया और माफी मांगी है। तथागत ने दोपहर एक बजे के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा था, आज मुंबई में पाकिस्तान की मदद से हुए मासूमों के नरसंहार (मुस्लिमों को छोड़कर) की 10वीं बरसी है, जिसे 26/11 कहा जाता है। क्या किसी को याद है कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंध जरा भी कम किए हैं (या तो खुद ये संबंध तोड़े जाएं या तो युद्ध के लिए तैयार रहें)? मेघालय के गवर्नर के ट्वीट को लेकर विवाद हो गया क्योंकि जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे। ट्वीट पर बढ़ता विवाद देख आैर खुद काे तथ्यातम रूप से गलत पाने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद माफी मांगते हुए उन्होंने दूसरा ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, मुझे 26/11 हमलों में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुस्लिमों को छोड़ देने की गलत जानकारी मिली थी। कई मुस्लिमों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई। उन्होंने लिखा, यह एक तथ्यों से जुड़ी गलती थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि तथागत राॅय इससे पहले भी तथागत राॅय एेसी गलती कर चुके हैं। उन्होंने जीवित अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी थी। तथागत रॉय ने अटलजी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, बेहतरीन वक्‍ता और छह दशकों तक भारतीय राजनीति के चमकते सितारे रहे, डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के निजी सचिव के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले, बेहद बुद्धिमान, विनम्र अटल बिहार वाजपेयी का निधन हो गया। ओम शांति। रॉय के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट करके माफी मांगी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWAFtK

कोई टिप्पणी नहीं