Breaking News

12वीं पास करें अप्लार्इ, सैलरी 96 हजार


भारतीय नौसेना ने परमानेंट कमीशन के तहत जुलाई 2019 से शुरू होने वाले बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2018 से शुरू होगी जो 22 नवंबर 2018 तक चलेगी। इसके लिए आवेदन केवल भारतीय अविवाहित पुरुष ही कर सकते हैं। आवेदन के लिए आप इंडियन नेवी की वेबसाइट https://ift.tt/2qB8vGU पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन केवल वही युवक कर सकते हैं जिन्होंने JEE (Main) परीक्षा दी हो क्योंकि JEE (Main) की रैंकिंग के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। चुने गए आवेदकों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो दो चरणों में होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप इंडियन नेवी की आधिकारिक नोटिफिकेशन https://ift.tt/2P4nqXm को पढ़ सकते हैं। महत्वपूर्ण तारीख आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 नवंबर 2018 आवेदन की अंतिम तारीख- 22 नवंबर 2018 शैक्षिक योग्यता 10+2 या इसके समकक्ष एग्जाम फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में 70 फीसदी अंकों के साथ पास हो और दसवीं या बारहवीं में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी मार्क्स होने जरूरी हैं। कौन कर सकता है अप्लाई आवेदक जिन्होंने JEE (Main) 2018 (B.E./B.TECH) एग्जाम दिया हो। इसकी रैंकिंग के आधार पर ही मेरिट तैयार होगी। आयु सीमा आवेदक का जन्म 2 जनवरी 2000 और 1 जुलाई 2002 के बीच होना चाहिए। (दोनो तारीखें शामिल)

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CULlRN

कोई टिप्पणी नहीं