Youtube से फ्री में डाउनलोड करें वीडियो वो भी फ्री में, जानें पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली: आज दुनियाभर में वीडियो देखने के लिए यूट्यूब सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म है, यहां पर आप आसानी से दुनिया का कोई भी वीडियो देख सकते हैं और इसके लिए आपको एक भी पैसे नहीं चुकाने पड़ते हैं। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं और इसपर फिल्में और वीडियो देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के बारे में सोचा है। अगर आप नहीं जानते कि यूट्यूब से कैसे वीडियो डाउनलोड किए जा सकते हैं तो आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं।
दरअसल यूट्यूब पर आपको सभी वीडियो मिल जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को इस वीडियो को डाउनलोड करने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है, ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपको यूट्यूब से वीडियो को डाउनलोड करना होता है। आपको बता दें कि यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको अलग से कोई ऐप नहीं डाउनलोड करना पड़ता है तो आइए जानते हैं कि कैसे यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें वीडियो
- सबसे पहले आपको जिस भी विडियो को डाउनलोड करना हो आप उसे ओपन करें।
- वीडियो के नीचे दाएं से दूसरा विकल्प पर डाउनलोड लिखा होगा।
- डाउनलोड का बटन दबाने के बाद ऐप आपसे पूछेगा कि आपको किस वीडियो क्वालिटी में वीडियो डाउनलोड करना है जो कम, मध्य और एचडी क्वालिटी में होता है इसके अलावा आपको फाइल के साइज के बारे में भी बताएगा।
- Youtube पर कौनसा Video Download किया है इसे जानने के लिए लाइब्रेरी पर क्लिक करें यहां आपको अपने सभी डाउनलोड वीडियो मिल जाएंगे।
- अगर आप चाहें तो वीडियो देखने के बाद उसके ऊपर बने तीन बिंदुओं पर क्लिक करें इससे आपका वीडियो डिलीट हो जाएगा। दरअसल यहां आपको 'Delete from downloads' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने से विडियो डाउनलोड में से हट जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yjQ2ko
कोई टिप्पणी नहीं