अगर देखना है जन्नत का नजारा, तो एक बार जरूर जाएं इस जगह, फिलहाल वीडियो से कीजिए सैर

अगर आप प्रकृति प्रेमी है और आपकी रोमांचक गतिविधियों में रूचि है तो आपको जम्मू के सनासर पर्यटन स्थल की सैर करनी चाहिए। जम्मू का सनासर असल में पटनीटॉप से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित दो खूबसूरत गांव है। एक का नाम है सना तो दूसरे का नाम है सर। इन दोनों की गांवों का नाम वहां की दो स्थानीय झीलों के नाम पर पड़ा है। यहां पर ऐसा बहुत कुछ है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर एक 400 साल पुराना प्राचीन मंदिर भी है। सनासर न केवल प्रकृति प्रेमियों बल्कि काफी संख्या में एडवेंचर के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आप यहां कुदरती सौंदर्यता के अलावा कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है, दूर दराज से रोमांच प्रेमी इस स्पोट्र्स का अनुभव लेने के लिए यहां तक का सफर तय करते हैं। पैराग्लाइडिंग के अलावा आप यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने यात्रा को धार्मिकता से जोडऩा चाहते हैं तो यहां 400 साल पुराने मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y8CUiu
कोई टिप्पणी नहीं