Breaking News

नए अवतार में आएगी Renault Kwid, 250 किमी का देगी माइलेज

फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ने पेरिस मोटर शो 2018 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार रेनॉल्ट के-जेडई ( Renault K-ZE ) को पेश किया है। ये K-ZE कार रेनॉल्ट क्विलड का इलेक्ट्रिक ( renault kwid ) वेरिएंट है। इस कार को 2018 पेरिस मोटर शो में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। रेनॉल्ट क्विड इलेक्ट्रिक वेरिएंट की बिक्री सबसे पहले 2019 में चीन में होगी। फिलहाल भारत में इस कार को लाने के बारे में विचार किया जा रहा है। फिलहाल ये नहीं पता चला है कि रेनॉल्ट क्विड कैसी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- इन दमदार गाड़ियों में चलती है उत्तर प्रदेश की पुलिस, देखते ही कांप उठते हैं अपराधी

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये के-जेडई कार एक बार फुल चार्ज होकर 250 किमी दूरी तय कर सकती है। इसी के साथ इस कार में डोमेस्टिक प्लग और पब्लिक चार्जिंग को सपॉर्ट करने वाला डबल चार्जिंग का फीचर होगा। कार के सीधी साइड चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

लुक की बात की जाए तो इस कार का लुक स्टैंडर्ड क्विड से मिलता जुलता है। के-जेडई में नया ग्रिल, बड़े फॉग लैंप्स, नैरोवर हेडलैंप्स, रि-डिजाइन फ्रंट बंपर, चमकीले बड़े व्हील, ब्लू लाइट्स, बड़ी टेल लैंप दी गई है। इन सब से मिलकर कार का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, सेंट्रल टच स्क्रीन, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस कार को चीन में ई-जीटी न्यू एनर्जी ऑटोमोटिव कंपनी तैयार करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, रेनॉल्ट ई-क्विड भारत में आराम से लॉन्च की जा सकती है, क्योंकि यहां पर अधिक कीमत, चार्जिंग स्टेशन और प्रोडक्शन इंस्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक क्विड की कीमत वर्तमान में बिक रही क्विड से लगभघ 60 प्रतिशत ज्यादा महंगी हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rj2nOr

कोई टिप्पणी नहीं