Breaking News

Northeast Top-10: बीते एक सप्ताह में क्या रहा पूर्वोत्तर का हाल, जानिए यहां


जयपुर एयरपोर्ट पर 24 सितंबर को एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया। एक युवक छोटी बच्ची का अपहरण कर जयपुर पहुंचा। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस मामले ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। दरअसल आरोपी ललित टांक बच्ची को नागालैंड के दीमापुर से लेकर आया है। दीमापुर में महिला पुलिस थाने में अपहरण का केस दर्ज है। फिलहाल आरोपी बच्ची को गुवाहाटी से लेकर आया है। ललित बच्ची को लेकर इंडिगो की फ्लाइट से शाम 6:30 बजे जयपुर पहुंचा।मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हिमा दास काे असम का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने की मांग असम कांग्रेस विधायक कामलाख्या डे ने 24 सितंबर को विधानसभा में बाॅलीवुड अौर हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जगह गोल्ड मेडल विजेता हिमा दास को पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाने के सरकार के फैसले की तीखी आलोचना की है। बता दें इससे पहले राज्य सरकार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए करार के मुताबिक उन्हें दी जाने वाली रकम का खुलासा करने से मना कर दिया था। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए करार में निहित गोपनीयता शर्त के चलते इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा था कि क्या हमें यह जानने का अधिकार नहीं है कि हमारे टैक्स की धनराशि कहां खर्च हो रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रियंका के एंबेसडर बनाए जाने के बाद राज्य पर्यटन को हासिल राजस्व निश्चित तौर पर भुगतान की गर्इ धनराशि से कम होगी। भाजपा के इस राज्य में बेहाल है बेटियों का हालबेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे को नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में बेटियों के का क्या हाल है यह एक रिपोर्ट से साबित होता है। दरअसल, असम में 2017-18 में हत्या व दहेज उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हुर्इ है।राज्य में 2016 में भाजपा नीत गठबंधन सरकार के आने के बाद से अगस्त 2018 तक राज्य में 32,248 चोरियों, 359 डकैतियों, 15,741 अपहरण, 10,296 यौन उत्पीड़न, 4,130 बलात्कार, 15,470 दहेज उत्पीड़न के मामले, 6,275 सड़क दुर्घटनाओं में मौतें और अंधविश्वास के चलते 21 मौतों की घटनाएं हुई हैं। अगप के विधायक रमेंद्र नारायण कलिता के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गृह विभाग की ओर से राज्य के संसदीय मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने सदन में यह लिखित जवाब दियामुस्लिम विधायक ने कहा- मदरसों के खिलाफ होनी चाहिए कार्यवाहीअसम के जमुनामुख के एआर्इयूडीएफ विधायक अब्दुर रहीम अजमल ने 26 सितंबर को असम सरकार से उन मदरसों के खिलाफ कार्यवार्इ करने काे कहा है जो जिहादी या अन्य किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन मदरसों को दोषी पाया जाता है ताे एेसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। सभी मदसरों पर अवैध गतिविधियों का केंद्र होने के ठप्पा नहीं लगाना चाहिए। बता दें एआर्इयूडीएफ के विधायक का ये बयान होजार्इ के भाजपा विधायक शिलादित्य देव के आरोप के बाद आया है। अभी हाल ही में देव ने आरोप लगाया था कि मदरसे जिहादियों के उत्पादन का केंद्र है। उन्होंने बताया था कि मदरसे जिहादियों का हेडक्वार्टर है। यहां पर लोगों के दिमाग को वास कर दिया जाता है।गोगोई की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिजसुप्रीम कोर्ट ने देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के पद पर जस्टिस रंजन गोगोई की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका 26 सितंबर को खारिज कर दी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड़ की बेंच ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। CJI पद पर जस्टिस गोगोई की नियुक्ति के खिलाफ दो वकीलों आर पी लूथरा और सत्यवीर शर्मा ने याचिका दायर की थी। इन वकीलों ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों जस्टिस जे चेलामेश्वर (अब रिटायर्ड), जस्टिस गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकूर और जस्टिस कुरियन जोसेफ की ओर से इस साल की शुरुआत में 12 जनवरी को की गई प्रेस कांफ्रेंस को अपना आधार बनाया गया था आैर जस्टिस गोगोई को देश का नया चीफ जज नियुक्त करने के मामले में तीन सितंबर को राष्ट्रपति के आदेश को निरस्त करने की अपील की गई थी। केबीसी-10 काे मिला इस सीजन का पहला करोड़पति पॉपुलर गेम रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 10 के पहली करोड़पति विनर का खुलासा हो चुका है। चैनल ने इस सीजन की पहली करोड़पति विजेता से जुड़ा एक टीजर शेयर किया है। इस बार पहली करोड़पति बनी हैं असम की बिनीता जैन। इस वीडियो में बिनीता को एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देते हुए दिखाया गया है हालांकि वह 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाई हैं या नहीं, इसका सस्पेंस अभी बरकरार है। बता दें कि यह शो 2 अक्टूबर को रात 9 बजे टीवी पर आएगा। भाजपा सरकार की पोल खोल रहा है बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के विस्वनाथ जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा था जो भाजपा सरकार की पोल खेल रहा है, इस वीडियो में स्कूल जाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे एल्यूमीनियम के बर्तन से नदी पार कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक ने दूसरे ही दिन बच्चों के लिए नाव तैनात करवार्इ आैर पुल बनवाने का वादा किया है। बता दें कि जिले में डिलाधारी नदी को पार करने के लिए कोर्इ पुल नहीं है, जिस कारण से विस्वनाथ जिले में पचिम कुरुति एलपीएस स्कूल के बच्चों को एल्यूमीनिय के बर्तन के सहारे नदी पार करके स्कूल आना पड़ रहा था। बच्चे दो साल से ज्यादा समय से स्कूल पहुंचने के लिए एल्यूमीनियम के बर्तन का इस्तेमाल करते थे। जिन बच्चों ने स्कूल जाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाला था वे शुक्रवार को बेहद खुश थे। क्योंकि अब उन्हें स्कूल जाने के लिए नाव मिल गर्इ है।इसके साथ ही विस्वनाथ के भाजपा विधायक प्रमोद बोरथाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नदी पर लोहे का पुल भी बनवाया जाएगा आैर निर्माण कार्य अगले 15 दिनों में शुरू होगा। वीडियाे देखने के बाद भाजपा विधायक बोरथाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वो इस तस्वीर को देखकर शर्मिंदा हैं। आॅस्कर अवार्ड में नामित विलेज राॅकस्टार को 50 लाख आैर देगी सोनावाल सरकार मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को आॅस्कर अवार्ड के लिए नाॅमिनेटेड पहली असमिया फिल्म विलेज राॅकस्टार्स को 50 लाख रुपए का अनुदान दिया। इसके बाद शनिवार को फिर से 50 लाख रुपए देने का एेलान किया। राज्य सरकार ने यह फंड एक्टर आदिल हुसैन के अनुरोध के बाद जारी किया है। कुछ दिनों पहले एक्टर आदिल हुसैन ने ट्वीटर पर असम सरकार से आॅस्कर में नामिनेटेड फिल्म विलेज राॅकस्टार के लिए पांच करोड़ का फंड जारी किया जाए। क्योंकि सभी देशों ने अमेरिका में पहले से ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। तो वहीं फिल्म फेडेरेशन कमेटी के चेयरमैन एस वी राजेंद्र सिंह बाबू ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के लिए हमारे पास फंड की कमी है आैर फंड की कमी के कारण अक्सर एेसा होता है कि कर्इ भारतीय फिल्में फाइनल राउंड में पहुंच नहीं पाती है।बता दें कि अब तब 1मदर इंडिया,सलाम बाम्बे! आैर लगान ही फाइनल राउंड तक पहुंची हैं।मिजोरम में एनपीपी का आगाज नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने पार्टी की मिजोरम इकाई की शनिवार को औपचारिक तौर पर शुरूआत की। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनपीपी मिजोरम में अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री भी हैं। संगमा ने बताया कि एनपीपी पूर्वोत्तर और आदिवासी केंद्रित पार्टी है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र की आवाज दिल्ली तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के चुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। संगमा ने बताया, ‘‘हम अन्य राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बिना चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा गठबंधन की दरार खत्मत्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी की समन्वय समिति की बैठक में ब्लॉक एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) के अध्यक्ष की नियुक्तियों को लेकर दोनों दलों के बीच जारी गतिरोध दूर कर लिया गया।उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब वर्मा के आवास पर शुक्रवार की रात हुई इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों को लेकर हालांकि कोई फैसला नहीं हो पाया। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हुयी बैठक में तय किया गया है कि आईपीएफटी के कोटे से छह बीएसी अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी और जबकि बचे हुए ब्लॉक पर भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त होंगे।इस बैठक में लेफुंगा और किला ब्लॉक जिसके लिए आईपीएफटी काफी लंबे समय से संघर्ष कर रही थी, को लेकर कोई भी फैसला नहीं हो पाया। इन ब्लॉक पर अध्यक्ष की नियुक्ति का निर्णय दोनों दलों के अध्यक्षों के द्वारा लिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xY6303

कोई टिप्पणी नहीं