बाॅलीवुड सिंगर अल्का ने की थी शिलांग के बिजनेसमैन से शादी, खास है इनकी Love Story

बाॅलीवुड की जानी मानी सिंगर अल्का याग्निक(52) जिन्होंने कर्इ फिल्मों के सुपरहिट गाना गाकर बुलंदियों को छुआ है। आज अल्का किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 20 मार्च 1966 में जन्मी अल्का 25 सालों से अपने पति से दूर रह रही हैं। लेकिन उनके दूर रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं इसलिए दोनों ने यह निश्चय किया कि वे अलग-अलग रहकर अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। दोनों की एक बेटी है सायशा, जो अलका के साथ रहती है। आज आपको अलका-नीरज की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।1989 में की थी शादी अल्का याग्निक और शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में शादी की थी।1986 में अलका और नीरज की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अलका अपनी मां के साथ दिल्ली गई थीं। नीरज, अलका की मां के दोस्त के भतीजे थे और दोनों को स्टेशन पर रिसीव करने आए थे। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। काम के सिलसिले में जब नीरज मुंबई आते थे तो अलका से मिलना नहीं भूलते थे। इसी तरह दोनों करीब आ गए।दाेस्त बना प्यारदोस्ती और रोमांस के बाद अलका और नीरज का रिश्ता कमिटमेंट के स्तर पर पहुंच गया। 1988 में आई फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन... ने अलका स्टार बना दिया था। इसी साल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फैमिली से बात की। दोनों की फैमिली को रिश्ते पर कोई एतराज नहीं थी, लेकिन फैमिली उनके करियर को लेकर भी चिंतित थी। दोनों का काम अलग-अलग था और इस वजह से दोनों को अलग रहना पड़ता। पेरेंट्स ने समझाया भी आगे चलकर दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम हो सकती है।दोनों की नजदीकियां अल्का-नीरज दोनों इतने करीब आ गए थे कि अलग होना मुश्किल था। इसलिए दोनों ने फैमिली को राजी कर लिया और 1989 में शादी कर ली। इसी साल अलका ने बेटी सायशा को जन्म दिया। अलका अपने करियर के लिए मुंबई में ही रहती थी और नीरज उसने मिलने आते रहते थे। नीरज नहीं चाहते थे कि अलका के करियर में कोई रूकावट आए। अलका भी कभी-कभार ससुराल रहने चली जाती थी।शिलांग को छाेड़कर मुंबर्इ में शुरू किया बिजनेसशादी के बाद नीरज ने मुंबई में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन वे एक छोटे शहर से थे और मुंबई में खुद को स्थापित नहीं कर पाए। यहां बिजनेस शुरू करने के बाद उनका बहुत सारा पैसा डूब गया। इसी बीच दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भी आई, लेकिन फिर दोनों ने इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया।हसबैंड से दूरियों के चलते हुर्इ दूसरे के प्रति आकर्षित हसबैंड से अलग रहने के दौरान अल्का किसी दूसरे के प्रति आकर्षित हो गई थी, लेकिन वो अपनी सीमाएं जानती थी। उन्होंने अपनी सीमाओं को कभी नहीं लांघा। 25 सालों से दोनों अलग रह रहे हैं, बावजूद इसके दोनों के बीच प्यार और रिश्ता आज भी बना हुआ है।बेटी चला रही है रेस्तरांसायशा अंधेरी स्थित रेस्तरां Boveda Bristro की को-ऑनर हैं। वे इस रेस्तरां को अपने दो चाइल्डहुड फ्रेंड्स के साथ चलाती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया है। वे कई होटल मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ चुकी हैं। बता दें, ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहने के बावजूद सायशा ने इसमें करियर नहीं बनाया। उन्होंने फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आया कि वे एक्टिंग को अपना करियर नहीं बना सकती। उन्होंने मां की राह पर चलते हुए सिंगिंग में भी ट्रेनिंग ली। लेकिन एक दिन की ट्रेनिंग के बाद इसे भी छोड़ दिया था। अल्का ने भी बेटी को मन-मुताबिक करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। फिलहाल, वे मुंबई में होटल मेनेजमेंट फील्ड से जुड़ी हुई हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qjhPhb
कोई टिप्पणी नहीं