मुक्केबाज अंकुशिता बोरो ने एनर्इ ओलंपिक खेल में जीता गोल्ड

असम की मुक्केबाज अंकुशिता बोरो ने इंफाल आयोजित पहले एनर्इ आेलंपिक खेल में स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। नाॅर्थ र्इस्ट आेलंपिक खेल 24-28 अक्टूबर को मणिपुर की राजधानी इंफाल के खुमान लंपर्क स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुआ। पूर्वोत्तर राज्यों आैर सिक्किम के दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगता में हिस्सा लिया। बता दें कि अंकुशिता ने 26 नवंबर 2017 को एआर्इबीए वर्ल्ड यूथ में भी गोल्ड मेडल जीता था। एआर्इबीए वर्ल्ड यूथ वूमेन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में एेसा करने वाले पांच भारतीयों में से एक हैं। अंकुशिता सोनीतपुर जिले के मेघार्इ जरानी की रहने वाली है। उन्होंने मुक्केबाजी कोच त्रदीप बोरा के अंडर ट्रेनिंग ली है। साथ ही वे 2013 में अपने जिले में सर्वश्रेष्ठ बाॅक्सर पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। 2017 के शुरूआत में हुर्इ नेशनल युवा चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनके पिता का नाम राकेश मिश्रा हैं जो कि प्रामरी स्कूल के शिक्षक हैं आैर उनकी मां रंजिता एक गैर सरकार संस्थान के लिए काम करती हैं। अब अंकुशिता का अगला लक्ष्य 2020 में होने वाला आेलंपिक है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Prvyk1
कोई टिप्पणी नहीं