BSNL लाया जियो से भी सस्ता प्लान, रोजाना 6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

टेलिकॉम इंडस्ट्री में धमाका मचाने वाली JIO को टक्कर देने के लिए BSNL ने अपने पुराने प्लान को अपडेट किया है। दरअसल BSNL के 444 रुपये वाले प्लान में यूजर को हर दिन 6 जीबी डेटा दिया जाएगा। पहले इस प्लान में 4 जीबी डेटा दिया जाता था। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलेगी और प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों के साथ आती है। हालांकि इस प्लान में आपको 3जी स्पीड से ही डाटा मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें दूसरे नंबर पर फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी और ना ही इसमें एक भी फ्री मैसेज मिलेगा। बता दें कि इस प्लान में पहले रोज 4 जीबी डाटा मिलता था। यह प्लान अभी सिर्फ केरल सर्किल के लिए है। वहीं यह प्लान 18 जुलाई से सभी सर्किल के लिए जारी हो सकता है। इसके अलावा BSNL ने 187, 333, 349 और 448 वाले प्लान को भी अपडेट किया है। 333 रुपये वाले प्लान में अब रोज 5 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। इस प्लान में भी केवल बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।आपको बता दें कि रिलायंस जियो के 799 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना 5GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। हालांकि अनलिमिटेड इंटरनेट एक शर्त के साथ दिया जा रहा है कि रोजाना हाई स्पीड का केवल 5GB डेटा ही मिलेगा। हाई स्पीड की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps की रह जाएगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा इस पैक में रोजाना करने के लिए 100SMS भी मिलेंगे। साथ ही इसमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है। इस प्लान में कुल मिलाकर 140GB डेटा मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ytybZ1
कोई टिप्पणी नहीं