गुजरात को पहली सफलता, असम को 6 विकेट से हराया

स्थानीय खोलवड़ जिमखाना स्टेडियम में शनिवार को पहली बार टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेजबान गुजरात ने असम को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने सौरव सहा के 57 रनों की मदद से 140 रन बनाए। गुजरात की ओर से एस प्रजापति ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उसके बाद लक्ष्य कोचर के नाबाद 61 रनों की मदद से चार विकेट खोकर पहली जीत हासिल की। गुजरात को पहली सफलता हासिल करते हुए असम को हराया। मुंबई ने एकतरफा जीतदूसरे मैच में लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में झारखंड को नौ विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम 129 रन पर ढेर हो गई। मुंबई के अर्थव ने 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उसके बाद मुंबई ने यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 63 एवं सुदेव पारकर ने 32 रन बना कर मुंबई को जीत दिला दी। बंगाल ने महाराष्ट्र को दी 29 रन से शिकस्तपीठावाला स्टेडियम में वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप ए में तीसरा मुकाबला बंगाल एवं महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें बंगाल ने महाराष्ट्र को 29 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने दिगांत नेओगी के 88 रनों की मदद से 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। महाराष्ट्र की ओर से तनीष जैन 53 ने अर्धशतक बनाया, लेकिन शेष बल्लेबाज नहीं चल पाए। पूरी टीम 202 रनों पर ढेर हो गई। अब सोमवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में गुजरात व झारखंड, पीठावाला स्टेडियम में कर्नाटक व मध्यप्रदेश तथा खोलवड़ इस्लाम जिमखाना में मुंबई व उत्तरप्रदेश के बीच टक्कर होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EBRC7l
कोई टिप्पणी नहीं