इस जगह पर होती है केसर और चंदन की बारिश, आप भी देखें

आज तक हमने बारिश देखी है, उसका लुत्फ भी उठाया होगा आैर बारिश में भीगे भी जरूर होंगे लेकिन क्या आपने एेसी किसी बारिश के बारे में सुना है जिसमें केसर आैर चंदन की बारिश हाेती है। जी हां दोस्तो ये बात एकदम सच है इस अदभुत घटना के साथ ही ये जहग भी बहुत खास है। यहां के हरे-भरे सौंदर्य आैर पहाड़ों को देखकर मन खुश हो जाता है। यहां 250 फुट की उचांर्इ से जलधारा गिरती है। तो चलिए दोस्तो आज हम आपको सैर करवाते हैं मध्यप्रदेश के सौंदर्य आैर धार्मिक स्थल मुक्तागिरी की जो मध्यप्रदेया के बैतूल जिले के भेैंसदेही में है। जिसके बारे में एेसी मान्यता है कि यहां पर आज भी केसर आैर चंदन की बारिश होती है। ये जैन साम्प्रदाय का मुख्य स्थल है आैर यहां जैन के 52 मंदिर है। यहां पर एक से बढ़कर एक शिल्पकला का नमूना देखने काे मिलता है। मन को सुख आैर शांति देने वाली इस जगह पर सैकड़ो श्रद्धालु आैर टूरिस्ट आते है। इसका मनोरम दृश्य देखकर सब लोग भावबिभोर हो जाते है। सतपुड़ के हरे भरे जंगलो में बसी है यह जगह इसके बारे में एेसा कहा जाता है कि यहीं से साढ़े तीन करोड़ मुनिराज मो़क्ष को गए है। ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियोे...
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C14am5
कोई टिप्पणी नहीं