...तो इसलिए हनीमून के लिए देहरादून जाना पसंद करते हैं कपल्स

शादी के बाद एक दूसरे को जानने समझने के लिए कपल हनीमून का प्लान करते हैं। कुछ लोग हनीमून के लिए विदेश घूमने जाते हैं लेकिन कुछ लोग हमारे देश में ही घूमने जाने के लिए नई-नई जगह ढूंढते हैं। अगर बात करे भारत की ही बेस्ट टूरिस्ट प्लेस की तो लोग ज्यादातर देहरादून जाना पसंद करते हैं। दरअसल देहरादून में कई ऐसी जगह है जहां जाकर आप भी अपने हॉलिडे का एन्जाॅय कर सकते हैं। आसन बैराजआसन झील उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ती है। ये झील देहरादून से 28 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है जो आसन बैराज साइबेरियन बर्ड के लिए सबसे मशहूर स्पॉट है। यहां इन विदेशी मेहमानो को देखने के लिए ही लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। बुद्धा टेंपलदेहरादून की आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मीनल) से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर तिब्बती समुदाय का ये धार्मिक स्थल स्थित है। बुद्धा टेंपल को बुद्धा मॉनेस्ट्री या बुद्धा गॉर्डन के नाम से जाना जाता है। यहां के खूबसूरत और अद्भुत दृश्य ही टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं।एफआरआईये उत्तराखंड का एकमात्र सबसे पूरा इंस्टिट्यूट है जो देहरादून क्लॉक टॉवर से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि एफआरआई कुल 450 हेक्टेअर में फैला है जिसमें सात म्यूजियम हैं।गुच्चुपानी या रावर्स केवये जगह देहरादून के कैंट एरिया से कुछ ही दूरी पर पहाड़ों के बीच में बसी है जहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी. यहाँ सभी लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यहाँ पहाड़ो के बीच में से झरना गिरता है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है।मालसी डीयरपार्क ये पार्क मसूरी मार्ग पर स्थित है और इसे मिनी जू के नाम से भी जाना जाता है। इस पार्क में हिरण, चीतल, मोर तेंदूआ जैसे और भी कई जानवर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qu6ZQk
कोई टिप्पणी नहीं