पक्षियों से प्यार तो एक बार जरूर आएं इस जगह

अगर आपको भी नेचर से प्यार है आैर प्राकृतिक नजारों को देखने का शौक है। तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। अगर आपको वन्य जीवों तथा पक्षियों से प्यार है तो अपनी लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें। चिल्का झील पक्षी अभ्यारणयहां पर आप प्राकृतिक नजारों के साथ साथ अनेक प्रजाती के पक्षियों को देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यहां पर अनेक प्रजातियों के दुर्लभ प्रजाती के पक्षियों को देख सकते हैंं। ये पक्षी आपको कहीं आैर देखने को नहीं मिलेगे। चिल्का पक्षी अभ्यारण की झील दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यहां पक्षियों पर अध्ययन करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।चिल्का झील अभ्यारण में स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों निवास कती है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिल्का झील में पक्षियों की कई तरह की दुर्लभ प्रजाती पाई जाती है। यहां पर चमकीली आइबिस, काले पंखों वाले स्टिल्ट, पर्पल स्वैन, ओपन बिल स्टॉर्क और सैंडपाइपर प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।बता दें कि चिल्का झील उड़ीसा राज्य में स्थित है। इस झील में दुनिया भर के पक्षियों की कई तरह की प्रजाती के पाई जाती है। तथा कई तरह के दुर्लभ पक्षी पाए जाते हैं। इस कारण से ही यहां पर दुनिया के कई देशों से लोग पक्षियों के व्यवहार तथा उनपर अध्ययन करने के लिए चिल्का झील अभ्यारण में आते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J7nBee
कोई टिप्पणी नहीं