अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफीः झारखंड और त्रिपुरा की बिग फाइट

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी लीग मैच का आयोजन। झारखंड और त्रिपुरा के बीच तीन दिवसीय मैच की शुरुआत हुई। मैच का शुभारंभ कोल्हान के डीआईजी कुलदीप द्विवेदी ने किया। मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।टॉस जीतकर झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए पिच पर उतरे। झारखंड टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही। मैदान पर उतरे खिलाड़ियों ने पहली ओवर से अपना धमाल दिखाना शुरू कर दिया है। मैच शुरू होने से पूर्व कोल्हान डीआइजी ने झारखंड और त्रिपुरा के खिलाड़ियों से परिचय लिया।डीआईजी कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन कर खिलाड़ी अंडर 19 व राष्ट्रीय खेल में भी अपनी जगह बना सकते हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yQOcYw
कोई टिप्पणी नहीं