Breaking News

क्या कभी देखा है पत्थर का जहाज, अगर नहीं तो जरूर देखें ये वीडियो


आज हम आपको एक ऐसे किले के बारे में बताने जा रहे है जो एक छोटी सी चट्टान के ऊपर बनाया गया है और इसे एक जहाज की शक्ल का बनाया गया है। दरअसल राजस्थान के जोधपुर में रियासतकाल में पत्थर की चट्टान को काटकर महाराजा प्रताप सिंह के निवास के लिए जहाज की सूरत में हाउस बनाया गया था। जिसे शिप हाऊस महल का नाम दिया गया है। बताया जाता है की महाराजा प्रताप सिंह गिने चुने ऐसे राजाओं में से एक थे जिन्होंने काफी सारी विदेश यात्रा की थी। इस महल का निर्माण करीब 127 साल पहले किया गया है। उस वक्त यात्राओं के लिए पानी के जहाज इस्तेमाल किये जाते थे। माना जाता है की महाराजा प्रताप सिंह यात्राओं के दौरान जहाज से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने शिप हाउस महल बनाने का निर्णय ले लिए। महाराजा ने 1886 ईस्वी में नागौरी गेट के पास एक छोटी पहाड़ी पर शिप हाउस का निर्माण करवाया था। इसका नक्शा जीजे ओवरीन ने बनाया और राज्य के प्रमुख अभियंता होम के निर्देशन में शिप हाउस बना था। आजादी के बाद ये शिप हाउस सरकार के नियंत्रण में आ गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R66tbD

कोई टिप्पणी नहीं