जुड़वा किला के नाम से मशहूर है विसापुर फोर्ट, महाभारत काल से है संबंध

विसापुर फोर्ट एक पहाड़ी किला है, जो महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत विसापुर नामक गांव में स्थित है। इसे 18वीं शताब्दी में बालाजी विश्वनाथ ने बनवाया था, जो मराठा साम्राज्य के सबसे पहले पेशवा थे। मराठा साम्राज्य के संबंध रखने के कारण इन्हें जुड़वा किला भी कहा जाता है। समुद्र तल से 3556 मीटर की ऊंचाई के साथ यह किला राज्य के चुनिंदा सबसे ऊंचे फोर्ट में गिना जाता है, इसलिए यहां इतिहास प्रेमियों, पर्यटकों के अलावा भारी संख्या में ट्रेकर्स का भी आगमन होता है।माना जाता इस इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से भी है, इसलिए यह धार्मिक रूप से महत्व रखता है। किले से किवदंती और स्थानीय लोगों के कथनों के अनुसार यह किला पांडवों द्वारा बनाया था, हालांकि इस तथ्य के सत्यापन से जुड़ा कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है। कैसे करें प्रवेशविसापुर किले तक आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा पुणे एयरपोर्ट है, जो लगभग यहां से 60 कि.मी की दूरी पर स्थित है। पुणे एयरपोर्ट से आपको पहले आपको बस या टैक्सी से लोनावला पहुंचना पड़ेगा जहां से आप विसापुर के लिए सीधे टैक्सी या कैब ले सकते हैं।रेल मार्ग के लिए आप लोनावला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से विसापुर राज्य के शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PjbzUS
कोई टिप्पणी नहीं