कम बजट में बनाएं कर्नाला का प्लान, एडवेंचर के शौकीन एक बार जरूर आए यहां

मुंबई से 60 कि.मी और पनवेल से 12 कि.मी की दूरी पर स्थित कर्नाला महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कर्नाला राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है और अपने पहाड़ी आकर्षण, प्राचीन किले और पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह स्थल काफी खास माना जाता है, जहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर आएं।कर्नाला का किलाकर्नाला का मुख्य आकर्षण यहां का प्राचीन किला है, जो कई सालों पहले बनाया गया था। अब यह मात्र एक खंडहर के रूप में मौजूद है, जिसकी दीवारों को छोटे-छोटे पौधों ने अपना घर बना लिया है। माना जाता है कि देवगिरी यादव और तुगलक शासकों के समय कर्नाला उत्तर कोंकण की राजधानी हुआ करता था। यह किला वर्तमान में ट्रेकर्स के लिए आदर्श स्थल बन चुका है। इस किले से आप आसपास के शानदार प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।कर्नाला पक्षी अभयारण्यकिले के अलावा आप यहां के दूसरे पर्यटन आकर्षण कर्नाला पक्षी अभयारण्य का रोमांच भरा आनंद ले सकते हैं। यह अभयारण्य 12.11 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है, जहां आप पक्षियों की 200 से ज्यादा प्रजातियों को देख सकते हैं।वीकेंड पर आपको यहां पर्यटकों का अच्छा खास जमावड़ा दिख जाएगा। इसके अलावा आप आसपास के शानदार दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं।माथेरन हिल स्टेशनकर्नाला से आप माथेरन हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना सकते है। माथेरन महाराष्ट्र का एक फेमस पर्वतीय स्थल है, जहां साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। यह राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है, और समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुंबई और पुणे से यह एक शानदार वीकेंड गेटवे है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JeFTdG
कोई टिप्पणी नहीं