Breaking News

मणिपुर ने ओड़िशा को हरा जीता सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब


ओड़िशा में खेली जा रही 24वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में फाइनल मैच में मणिपुर ने मेजबान ओड़िशा 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मणिपुर ने फाइनल मुकाबला जीतकर 24वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल ओड़िशा के कटक में खेला गया था। मणिपुर की टीम ने 19वीं बार राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता।आपको बता दें कि मणिपुर की टीम पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के फाइनल में पंहुची थी पर उसे फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बाराबती स्टेडियम में हुए फाइनल में मणिपुर की ओर से 45वें मिनट में कप्तान बाला देवी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से मणिपुर में पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में मणिपुर ने 50वें मिनट में एक ओर गोल करके मणिपुर को बढ़त दिलाई। इरोम प्रमेश्वरी देवी ने मणिपुर के लिए दूसरा गोल किया। मेजबान ओड़िशा की ओर से एकमात्र गोल मैच खत्म होने से नौ मिनट पूर्व मिडफील्डर आरती सेठी ने किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zQTpBl

कोई टिप्पणी नहीं