Breaking News

मिनी शिमला, नजारे देखकर हैरान रह जाएंगे आप


हिमाचल में सैलानी अमूमन शिमला, कुल्लू या मनाली जाते हैं. लेकिन देश में एक और ऐसी जगह है, जिसे लोग मिनी शिमला कहते हें. इस जगह के नजारे बिल्कुल शिमला जैसे ही हैं. प्राकृतिक सुंदरता हो, हरियाली और ठंड के कारण यह जगह अब टूरिस्ट के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है. इस मिनी शिमला या छत्तीसगढ़ के शिमला को हिंदुस्तान के नक्शे पर मैनपाट के नाम से छत्तीसगढ़ में ढूंढ़ा जा सकता है. मैनपाट के नजारे, इसका प्राकृतिक सौंदर्य और यहां का वातावरण देखकर लोगों को धरती पर स्वर्ग का अहसास होता है. मैनपाट में शिमला जैसा मौसम आकर्षण का प्रमुख केन्द्र हैं. यहां एक खुबसूरत झरना है जिसे टाइगर प्वाइंट कहा जाता है. इस झरने से पानी गिरते वक्त शेर के दहाडऩे जैसी आवाज आती है जिसके कारण इस झरने का नाम टाइगर प्वाइंट रखा गया है.इसके अलावा इस झरने की मछलियां भी यहां का प्रमुख आकर्षण केन्द्र है. यहां हिलती है धरती अंबिकापुर जिले का मैनपाट कुदरत की बेशुमार खूबसूरती और भौगोलिक रहस्यों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां के दलदली इलाके में एक ऐसी जगह है जहां की स्पंजी जमीन में उछलने के साथ ही एक फूंक मारने पर नीचे से आवाज आती है. यहां शंखनाद की ध्वनि सुनाई देती है. इस ध्वनि को वनदेवी का आर्शीवाद मानकर स्थानीय लोग इसकी पूजा करते हैं. यहां जलजली नदी के किनारे 250 एकड़ में फैली यह धरती पूरी तरह से रहस्यों से भरी हुई हैं. जहां बिना भूकंप के ही जमीन हिलने लगती है. इस जमींन पर पैर रखते ही यह जमीन धसनें लगती है और कुछ ही देर में पैर गेंद की तरह उछलने लगता है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ydcStK

कोई टिप्पणी नहीं