Breaking News

रायपुर स्टेडियम में होगा पहला रणजी मुकाबला, दूसरा मेघालय में


उत्तराखंड का पहला रणजी मुकाबला रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई ने प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल तय कर दिए हैं। इसके तहत राज्य में पांच मुकाबले होंगे। इनमें तीन रायपुर व दो अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। रायपुर स्टेडियम में पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक बिहार के साथ होगा। राज्य सरकार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित करवाना चाहती थी।खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो.रत्नाकर शेट्टी के सामने भी यह ईच्छा जताई थी। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में बिहार से होगा। इसके अलावा छह से नौ दिसंबर तक मेघालय और सात से 10 जनवरी तक मिजोरम के साथ इसी स्टेडियम में मुकाबला होगा। वहीं, 12 से 15 नवंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में मणिपुर और 14 से 17 दिसंबर तक नगालैंड से मुकाबला होगा। इसके अलावा अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी और अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के उत्तराखंड में होने वाले मुकाबले के लिए भी आयोजन स्थल घोषित कर दिए गए हैं।दून व काशीपुर में होंगे मुकाबलेअंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले देहरादून और काशीपुर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम आयोजन स्थल घोषित नहीं किए गए हैं। अभी देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी और काशीपुर की हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी को संभावित स्थल बताया गया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड 19 से 22 नवंबर तक मणिपुर, 26 से 29 नवंबर तक बिहार, तीन से छह दिसंबर तक मिजोरम, 10 से 13 दिसंबर तक मेघालय, 24 से 27 दिसंबर तक नगालैंड, 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक सिक्किम, सात से 10 जनवरी तक पुडुचेरी और 14 से 17 जनवरी तक अरुणाचल प्रदेश में होंगे। सीके नायडू22 से 25 नवंबर मेघालय- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुर30 नवंबर से तीन दिसंबर-मिजोरम- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम24 से 27 दिसंबर मणिपुर- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुरएक से चार जनवरी नगालैंड- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J2YZ6q

कोई टिप्पणी नहीं