Breaking News

नॉर्थईस्ट युनाइटेड के गोलकीपर रेहेनेश निलंबित


अखिल भारतीय फुटाबल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश को तत्काल प्रभाव से अंतरिम निलंबन सौंपा है।निलंबन के कारण रेहेनेश 18 अक्टूबर को चेन्नई में चेन्नइयन एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।सॉल्ट लेक स्टेडियम में चार अक्टूबर को एटीके और नॉर्थईस्ट युनाइटेड के बीच हुए मुकाबले की वीडियो फुटेज देखने के बाद समिति ने माना कि रेहेनेश ने मेजबान टीम के गोलकीपर गेर्सोन विएरा के खिलाफ हिंसात्मक रवैया अपनाया था।इस मामले की जांच पूरी होने तक रेहेनेश निलंबित रहेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pZsHk8

कोई टिप्पणी नहीं