वेस्टइंडीज के लुईस ने भारत दौरे से नाम वापस लिया, 21 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज इविन लुईस ने निजी कारणों से भारत दौरे पर होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।बोर्ड ने बताया कि लुईस की जगह कीरेन पॉवले को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं निकोलस पूरन टी-20 में लुईस का स्थान लेंगे।क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे स्टार खिलाडिय़ों के बिना सीरीज में उतरने जा रही वेस्टइंडीज टीम को लुईस के भी हटने से गहरा झटका लगा है। लुईस ने हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट का अनुबंध भी ठुकरा दिया था।भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NJL3yV
कोई टिप्पणी नहीं