Breaking News

वनडे डेब्यू में इस खिलाड़ी ने कर डाली कई गलतियां, लोगों ने धोनी पर खड़े किए सवाल!


गुवाहाटी में हुए विंडीज के खिलाफ पहले वन डे मैच के दौरान रिषभ पंत ने वनडे डेब्यू किया। खुद एमएस धोनी ने उन्हे डेब्यू कैंप सौंपा लेकिन मैदान पर उतरते ही पंत ने कर्इ गलतियां कर डाली। जिसका बड़ा खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। रिषभ पंत ने विंडीज के खिलाफ फील्डिंग के दौरान काफी खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने मिसफील्डिंग के साथ-साथ जेसन होल्डर का एक आसान सा कैच छोड़ा। रिषभ पंत ने जब से टेस्ट में डेब्यू किया है वो खराब विकेटकीपिंग के लिए बदनाम हो रहे हैं। करियर के 5 टेस्ट मैचों में वो 100 से ज्यादा बाई रन बनवा चुके हैं। गुवाहाटी वनडे में उन्हें विकेटकीपिंग का मौका नहीं मिला, क्योंकि ये पोजिशन धोनी संभाल रहे थे। पंत बतौर फील्डर मैदान पर उतरे और उनसे कई गलतियां हो गई।पंत की इन गलतियों के कारण सोशल मीडिया पर क्रिकेट के फैन्स ने उन्हें कोसा।पंत की गलतियों के कारण कुछ फैंस ने धोनी को भी निशाने पर लिया। उनके मुताबिक धोनी को रिषभ पंत को विकेटकीपिंग करने का मौका देना चाहिए था। कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर ने भी इस ओर इशारा किया कि पंत विकेटकीपर हैं और उनसे अच्छी फील्डिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि सिर्फ पंत ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों ने भी खराब फील्डिंग की। जिसकी वजह से वेस्टइंडीज की टीम ने गुवाहाटी वनडे में 50 ओवर में 322 रनों का विशाल स्कोर बना डाला।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PbcWVA

कोई टिप्पणी नहीं