इस लड़की के दीवाने हुए लोग, जानिए क्या हो सकती है वजह

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हाे रही है। लड़की की तस्वीर देखकर लोग इसे रीयल लाइफ की रॅपन्जेल (परी) कहने लगे है। लंबे-घने बालों के कारण इंग्लैंड के नॉटिंघमशायर की रहने वाली 28 साल की लियन रॉबिन्सन की तस्वीर वायरल हाे रही है। एक बच्ची की मां लियन ने बताया कि जब वो 11 साल की थीं, तब से अपने बालों को बढ़ा रही हैं। जिसके कारण उनके बाल 4 फीट लंबे और काफी घने हो चुके हैं। लंबे और घने बालों के कारण कई बार उनके बच्चे उनसे पूछते हैं कि क्या आप रॅपन्जेल हैं?लियन ने बताया कि लंबे बालों के कारण कई बार उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन वो एडजस्ट कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि लंबे बाल को मेंटेन करने के लिए हफ्ते में एक बोतल शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि न तो वो ब्लो ड्राइ करती हैं और न ही स्ट्रेट करवाती हैं। केवल हर दिन प्रोपरली उसे धोती हैं। लियन की मानें तो साल में केवल दो बार वो अपने बालों को कटवाती हैं, वो भी पूरी तरह से नहीं बल्कि आखिरी छोड़ से उसे ट्रिम करवाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wvBwFi
कोई टिप्पणी नहीं