Breaking News

असम की एक सिंगर ने संगीतकार पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा...


इन दिनों देश में मी टू का अभियान जोरों पर है। वे महिलाएं जो यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं वे अपने दर्द को शेयर कर रही है। एेसे में एक नया मामला असम से सामने आया है। जहां एक सिंगर अपने साथ के एक म्यूजिशियन पर आरोप यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। असम की सिंगर अजंता मजूमदार ने कहा कि म्यूजिशियन अरूप शर्मा ने उनके साथ जबरदस्ती करने की काेशिश कर रहे थे। अजंता का कहना है कि साउथ कामरूप से गुरूवार को जब वे शो के बाद घर वापस आ रहे थे तब अरुप ने कार में उनके साथ छेड़छाड़ की। उसने मुझे गलत ढ़ंग से छुआ...उसने मेरे प्राइवेट पार्ट्स को जबरदस्ती छूने की कोशिश की।अजंता ने कहा,मुझे एक आैरत होने पर भयावह आैर घृणित महसूस हुअा। उन्होंने आगे कहा कि हम म्यूजिशियन के पास कोर्इ टाइम टेबल नहीं है। हमें शो शेड्यूल के मुताबिक यात्रा करनी पड़ती है। मैंने उस पर भरोसा किया अौर बदले में उसने मेरी विनम्रता काे अपमानित करने की काेशिश की है।तो अगर कोर्इ भी किसी का फायदा उठाना चाहे तो किसी भी महिला को शांत नहीं रहना चाहिए। अजंता ने कहा कि मैं उन महिलाअों की मदद की बात कर रही हूं जो एेसे पुरूषों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने का साहस खोज रही है। अजंता ने आगे कहा कि उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज करवार्इ है आैर अब कानूनी तरीके से इस मामले की कार्यवार्इ होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CPuOyL

कोई टिप्पणी नहीं