युवा ओलम्पिक में हिस्सा लेगा भारत का 68 सदस्यीय दल

भारत का 46 युवा खिलाडिय़ों सहित 68 सदस्यीय दल अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में 6-18 अक्टूबर तक होने वाले तीसरे युवा ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेगा। युवा ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाला यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।भारत के 46 युवा एथलीटों ने 13 खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। रिकर्व तीरंदाजी में दो, एथलेटिक्स में सात, बैडमिंटन में दो, मुक्केबाजी में एक, पुरुष और महिला फाइव ए साइड हॉकी में 9-9 खिलाड़ी, जूडो में एक, रोइंग में दो, निशानेबाजी में चार, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में एक, तैराकी में दो, टेबल टेनिस में दो, भारोत्तोलन में दो और कुश्ती में दो खिलाड़ी इन युवा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।युवा ओलम्पिक की तैयारियों के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ ने खिलाडिय़ों का तैयारी सत्र आयोजित किया था। इस सत्र में खेल मनोविज्ञानी के अलावा ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने युवा खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया था।युवा ओलम्पिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाडिय़ों के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने सोमवार शाम एक विदाई समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। भारतीय टीम का दल प्रमुख गुरुदत्त डी भक्त को बनाया गया है। आईओए द्वारा नामित लक्ष्मण रोहित मरदपा भी टीम के साथ ब्यूनस आयर्स जाएंगे। मरदपा को आईओसी यंग चेंज-मेकर चुना गया था। आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने शानदार आचरण के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। इस अवसर पर आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने भी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि इन खेलों में शानदार प्रदर्शन से उनके लिए 2020 के टोक्यो ओलम्पिक का रास्ता खुलेगा।
Gave my best to the team of young, incredibly talented athletes who have left to represent India at the 3rd Summer Youth @Olympics Games in Buenos Aires.
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 1, 2018
May their grit and willpower drive them to victory and glory! Good luck guns! @ioaindia pic.twitter.com/FJ4S4gFEjJ
Glimpses from the Preparatory Session held for the young #TeamIndia athletes. pic.twitter.com/qVOCfJdSVY
— Team India (@ioaindia) October 1, 2018
The Indian U-18 Men's & Women's Hockey Teams departed for Buenos Aires on 2nd October as they get ready to make their first appearance at the @youtholympics on 7th October. Read to know how the teams will begin their campaign in Argentina: https://t.co/GaQwi52svE #IndiaKaGame pic.twitter.com/U7apolIL94
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1F9hT
कोई टिप्पणी नहीं