Breaking News

आईएसएल-5: अंतिम समय तक गोल करने का प्रयास करता हूं


चेन्नइयन एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाकर नॉर्थईस्ट युनाइटेड को जीत दिलाने वाले फारवर्ड खिलाड़ी बर्थोलोमेव ओगबेचे का कहना है की जब तक मैच खत्म नहीं होता, वह गोल करने का प्रयास करते रहते हैं।चेन्नइयन के घरेलू मैदान पर गुरुवार को हुए मुकाबले में युनाइटेड ने 1-3 से पिछडऩे से बाद शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद युनाइटेड तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।ओगबेचे ने कहा, मैच बहुत शानदार रहा और मैं समझता हूं कि यह मैच प्रशंसकों के लिए था। हमने प्रशंसकों का मनोरंजन किया और मजबूती के साथ वापसी करते हुए तीन अंक अर्जित करने में कामयाबी पाई। नाइजीरिया के 34 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 10 मिनट में हैट्रिक लगाई।ओगबेचे ने कहा, जब तक मैच खत्म नहीं होता, मैं गोल करने का प्रयास करता हूं। मैच के दौरान कुछ खिलाडिय़ों का मनोबल कम हुआ लेकिन मेरा विचार था कि उनके मनोबल को बढ़ाया जाए और हम आखिरी समय तक लड़े क्योंकि हम एक अच्छी टीम हैं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों का अच्छा मिश्रण है। युनाइटेड का अगला मैच गुरुवार को जमशेदपुर से होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pY61AJ

कोई टिप्पणी नहीं