Breaking News

आंचल और सुजन की जोड़ी ने डांस प्लस 4 के ग्रैंड प्रीमियर में मचाई धूम, किया धमाकेदार डांस


स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ग्रैंड प्रीमियर में टीम पुनीत से आंचल और सुजन की जोड़ी ने शानदार डांस किया। इस जोड़ी ने शो में फिल्म बरेली की बर्फी के नज्म-नज्म गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। दोनों ने डांस स्टाइल अर्बन और कॉनटेम्पररी पर डांस किया। डांस के दौरान दोनों की जुगलबंदी बेहतरीन रही। उनके मुवमेंट्स देख जज वाह-वाह करते दिखे।बता दें कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल असम की रहने वाली हैं। फरफॉर्मेंस के बाद शो के सभी जजों ने अच्चे कमेंट्स दिए। इसके बाद आंचल के पिता से शो के मुख्य जज रेमो डीसूजा ने पूछा, आपको कैसा लगा आज... तो उन्होंने कहा आप लोगों ने इतना अच्छा मौका दिया है... और आज हमलोगों को सेलिब्रिटी बना दिया। बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद आंचल के कहने पर उनके पिता ने साथ में दो स्टेप डांस भी किया।बता दें कि असम की आंचल सरगम मालाकार की ट्रेनिंग का सारा खर्च धर्मेश उठाएंगे। धर्मेश ने कहा था कि आंचल अगर मुबंई में ट्रेनिंग करती हैं तो वह इसका पूरा खर्च उठाएंगे। धर्मेश ने असम में आंचल को तीन साल के लिए एक घर भी दिलाया है। जिसका किराया आंचल के परिवार को नहीं देना होगा। 14 वर्षीय आंचल असम के जोरहाट की रहने वाली है। वे पुनीत की टीम में हैं।गौर हो कि ऑडिशन में आंचल ने कहा था कि वो अपने पिता के लिए डांस प्लस की ट्रॉफी जीतना चाहती है। जब रेमो ने आंचल के माता-पिता को सेट पर बुलाया तो उन्होंने अपनी गरीबी बयां की, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई थी।आठ महीने से बेरोजगार हैं आंचल के पिताआंचल के पिता के पास आठ महीने से कोई जॉब नहीं है। उनकी बेटी को जो चाहिए वे उसे दे नहीं सकते। वे खुद को अपनी बेटी के लायक नहीं मानते हैं। वहीं, शो पर दिखाए गए एक वीडियो में आंचल में कहा था कि मेरे पापा मेरे प्लस हैं। वे मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। खुद भूखे रहकर मेरी जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं अपने पापा को बहुत प्यार करती हूं और उनका सपना पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है।देशभर के बेस्ट डांसर्स का सेलेक्शनबता दें कि यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। इस बार टॉप-12 में देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतरीन डांसर सेलेक्ट हुए हैं। शो के जजों में रेमो डूसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D9ciC9

कोई टिप्पणी नहीं