28 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी ये उड़ानें, जयपुर से दिल्ली-गुवाहाटी नहीं जाएंगे ये हवाई जहाज

ठंड को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों का समय तो हर साल की तरह 28 अक्टूबर से ही बदलेगा लेकिन इस बार उड़ानों की संख्या बढ़ने की बजाय घटेगी। समय बदलने के साथ इस बार दिल्ली की 2 और गुवाहाटी की एक उड़ान बंद होगी। मात्र 1 नई उड़ान शुरू होगी। जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना 69 उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें 62 घरेलू उड़ानें देश के 19 शहरों के लिए संचालित हैं। जबकि 7 उड़ानें 5 अन्तरराष्ट्रीय स्थलों को जोड़ती हैं। सर्दी में प्राय: उड़ानें बढ़ती हैं क्योंकि राज्य में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सूत्रों का कहना है कि गुवाहाटी के लिए यात्रीभार कम मिल रहा है। दिल्ली के लिए भी बड़े बोइंग विमान जितना यात्रीभार नहीं मिल रहा है। 28 अक्टूबर से हो जाएंगी बंद जाएंगी ये उड़ानें रात 8.35 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान एसजी-8418 रात 8.25 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 9 डबल्यू-924 शाम 6.10 बजे गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6 ई-895 नई उड़ान होगी शुरू फ्लाइट 6 ई-498 जयपुर से दोपहर 12.05 बजे बेंगलूरु जाएगी। इससे अब दोपहर में भी जयपुर से बेंगलूरू के लिए उड़ान मिल सकेगी। अभी जयपुर से बेंगलूरू के लिए कुल 6 उड़ानें हैं। सर्दी में अब 7 हो जाएंगी। हालांकि सर्दी में कुल उड़ानें 67 रहेंगी। इनमें 60 घरेलू, 7 अन्तरराष्ट्रीय रहेंगी। अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या नहीं बदलेगी। दोपहर को जाने वाली दुबई की फ्लाइट अब सुबह उड़ेगी। रात को जाने वाली बैंकॉक की फ्लाइट भी अब सुबह जाएगी। अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों में बदलाव बैंकॉक की फ्लाइट डबल्यूई-344 रात 2.15 के बजाय अब सुबह 6.05 बजे जाएगी दुबई की फ्लाइट आइएक्स-195 दोपहर 3.35 के बजाय अब सुबह 6.20 बजे जाएगी शारजाह की फ्लाइट जी 9-436 सुबह 5 के बजाय सुबह 6.10 बजे जाएगी बैंकॉक की फ्लाइट एफडी-131 रात 11.15 के बजाय रात 8.45 बजे जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OMRbMl
कोई टिप्पणी नहीं