Breaking News

25 साल के फुटबॉलर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


असम के बक्सा जिले के मुसालपुर इलाके में बारामा उदंगसरी स्पोर्टस क्लब के फुटबाॅल खिलाड़ी खुम्बा बाेरो ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। 25 साल के फुटबाॅल खिलाड़ी बोरो का शरीर पुलिस को उसके घर पर सिलिंग फैन से लटका हुआ मिला। बता दें कि बोरो कर्इ राज्यों आैर नेशनल लेवर पर टूर्नामेंट खेल चुका था। वह सुब्रोटो कप फुटबॉल टूर्नामेंट भी खेल चुके थे। जो कि भारत की फेमस इंटर स्कूल फुटबाॅल टूर्नामेंट में से एक है। एक स्थानीय ने बताया कि जब बोरो बच्चा था तब से ही वह बारामा उदंगसरी क्लब से जुड़ा हुआ था। वह शुक्रवार को हो रहे एक मैच में अनुपस्थित था। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक स्थानीय का कहना है कि हो सकता है वह किसी चीज से परेशान या उदास रहा हो। बता दें कि खुम्बा की मौत से पूरे इलाके में मातम का महौल छा गया है

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EPRMs2

कोई टिप्पणी नहीं