Breaking News

विजय मर्चेंट ट्रॉफीः झारखंड ने त्रिपुरा को एक पारी और 219 रनों से हराया


झारखंड क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आर्यन हुड्डा 182 व हिमांशु के 189 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 412 बनाकर पारी घोषित कर दी। वहीं त्रिपुरा की टीम पहली पारी में बेतरतीब बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 रन पर सिमट गई थी। झारखंड के कप्तान आर्यन ने त्रिपुरा को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर दिया। दूसरी पारी में भी त्रिपुरा के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और खेल के आखिरी दिन 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई, जिसमें साहिल सुल्तान ने नाबाद 53 रन व राहुल घोष ने 48 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक यादव ने 26 रन देकर 4 विकेट, कप्तान आर्यन हुड्डा 13 रन देकर 3 विकेट, हर्ष देव गौतम को 2 व मोहित कुमार रॉय को एक विकेट मिला। इस प्रकार झारखंड की टीम ने आसानी के साथ एक पारी व 219 रनों से मैच को जीत कर सात अंक अपने नाम किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले झारखंड के कप्तान आर्यन हुड्डा व हिमांशु को संयुक्त रूप से जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O0GPmT

कोई टिप्पणी नहीं