Breaking News

वीनू मांकड़ अंडर-19ः बिहार ने मणिपुर को हराया


वीनू मांकड़ अंडर-19 एक दिवसीय मैच में टीम बिहार ने मणिपुर को आठ विकेट से हरा दिया। रेलवे स्टेडियम, भुवनेश्वर में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनर शुभम चौहान और ह्रितिक कनौजिया के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को 12 वें ओवर में आकाश राज ने अपूर्वा के हाथों शुभम (41 गेंद 24 रन) को कैच आउट करवा कर तोड़ा। 20 वें ओवर में ह्रितिक कनौजिया(59 गेंद 29 रन) को परमजीत ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया।सलामी जोड़ी के मैदान से जाने के बाद कप्तान जॉनसन ने संभल कर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ने की कोशिश की, मगर परमजीत के हाथों रन आउट हो गए। कप्तान ने 72 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद बिदेश ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। बिदेश ने 28 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। इनके बाद शिवम कुमार की घूमती हुई गेंद ने किसी को टिकने नहीं दिया। शिवम ने 9.4 ओवर में 26 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अपूर्वा ने भी दो बल्लेबाज को आउट कर मणिपुर की टीम को 149 रनों पर पवेलियन भेज दिया। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने टीम बिहार के ओपनर पीयूष और विपिन सौरभ मैदान पर उतरे। विपिन(13 गेंद 10 रन) चौथे ओवर में ही रेक्स की गेंद पर डिनायल को कैच थमा बैठे। विपिन के बाद हर्ष क्रीज पर आए। हर्ष और पियूष के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। 27वें ओवर में हर्ष राज 71 गेंद में 58 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद आकाश (35 गेंद 15 रन) और पियूष (98 गेंद 63 रन) दोनों ने टीम को 37वें ओवर में जीत दिला दी। इस जीत के बाद बिहार 24 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। बिहार का अगला मैच 24 को मिजोरम के साथ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yQjrCQ

कोई टिप्पणी नहीं