Breaking News

अंडर-19 टी-20 महिला क्रिकेट: हरियाणा ने नागालैंड को हराया


अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में अंडर-19 टी-20 महिला क्रिकेट लीग का मैच हरियाणा व नागालैंड के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम ने नागालैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि नागालैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 18.4 ओवर में 68 रन ही बनाए। जिसमें ऋषि ने 36 रन का योगदान दिया।हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रोमिला ने 3 विकेट, शुभम ने 2, निशा व वर्षा ने 1-1 विकेट हासिल किया। जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। हरियाणा की टीम ने महज 7.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।जिसमें शेफाली ने 42 रन व जिज्ञासा ने 17 रनों का योगदान दिया। नागालैंड की ओर से सपना ने 1 विकेट हासिल किया। भाटिया ने कहा कि रविवार को झारखंड व केरल की टीमों के मध्य में मैच खेला जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S5V9xm

कोई टिप्पणी नहीं