अगर SBI बैंक में है आपका खाता, तो ये खबर आपके लिए है बेहद जरूरी

एसबीआई ने मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (एमओडी) की शुरुआत की है। एमओडी टर्म डिपॉजिट की तरह है, लेकिन खासबात यह है कि यह व्यक्ति के सेविंग्स या करंट अकाउंट से लिंक होता है। इसका लाभ यह है कि आप जरूरत पड़ने पर कभी भी इससे पैसे निकाल सकते हैं। अगर व्यक्ति (डिपॉजिटर) लिंक किए गए खाते से पैसे निकालना चाहता है और उसके खाते में उतने पैसे नहीं हैं, तो वह एमओडी से भी पैसे निकाल सकता है। पैसे 1000 रुपये या इसके मल्टीपल्स में निकाले जा सकेंगे।एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेंगे उन पर एफडी पर तय ब्याज मिलता रहेगा। इस पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जितना एसबीआई की अन्य एफडी पर मिलता है। एमओडी के लिए कम से कम 10,000 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।आप एसबीआई की ऑनलाइन सुविधा से एमओडी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई की नजदीकी शाखा से संपर्क करके भी यह स्कीम शुरू की जा सकती है। एमओडी में समय सीमा को भी आसान बनाया गया है, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति इसका लाभ ले सके। इसे एक साल से पांच साल तक की अवधि के लिए रखा जा सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNMX0E
कोई टिप्पणी नहीं