Breaking News

NRC से बाहर हुए असम के D वोटर्स गांधी जयंती पर दिल्ली में करेंगे प्रोटेस्ट


असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के मुद्दे के बाद नागरिकता से गायब हुए लोग दिल्ली में गांधी जयंती पर धरना देंगे. हजारों की तादाद में ऐसे लोग जिन्हें संदेहास्पद वोटर्स के नाम से चिन्हित किया गया है, वे नई दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। मिली जानाकारी के मुताबिक 5,000 से अधिक लोग नागरिकता लिस्ट से बाहर होने के बाद बुनियादी अधिकारों से अलग किए जाने के खिलाफ दिल्ली में एकजुट होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबकि असम में 1,25,333 लोग असम के वोर्टर्स नहीं है जिन्हें डी वोटर्स के रूप में चिन्हित किया गया है। असोसिएशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ सिटीजनशिप राइट्स के रूप में एक संगठन बनाया है जिसका उद्देश्य डी वोटर्स को दि वोटर्स में तब्दील करना है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ql6bhw

कोई टिप्पणी नहीं