PM मोदी बने फोटोग्राफर सोशल मीडिया पर शेयर की वादियों की फोटो

हमारी तरह ही देश के प्रधानमंत्री को भी फोटो क्लिक करवाना बेहद पसंद है। दुनिया भर के नेताआें के साथ वे सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें शेयर करते रहते हैंं। उन्हें पता होता है कि एक अच्छी तस्वीर के लिए कैसे पोज देने हैं आैर फोटोग्राफर अच्छी तस्वीर कैसे ले सकता है। पीएम मोदी को हमेशा पता होता है कि कैमरा कहां है। हालांकि इस बार पीएम मोदी ने तस्वीर खिचवार्इ नहीं है बल्कि खुद फोटोग्राफर बन गए हैं।सोशल मीडिया पर उन्होंने अद्भुत तस्वीरें शेयर की, जो उन्होंने सिक्किम जाते समय रास्ते में क्लिक की थी। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के पाक्योंग में राज्य के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां जाते वक्त सिक्किम की वादियों के कुछ फोटो शेयर किए। उन्होंने इस राज्य को शानदार कहा। यह एयरपोर्ट भारत-चीन सीमा से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इसलिए रणनीतिक दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इस हवाईअड्डे का निर्माण 620 करोड़ रुपए की लागत से किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में सिक्किम की वादियों को मनोहर और अतुलनीय करार दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N2vvWU
कोई टिप्पणी नहीं