Breaking News

PM ने लांच की थी उड़ान योजना, लेकिन अभी तक नहीं मिली अनुमति


शिलोंग । उड़ान शीर्षक क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उमरोई विमानस्थल से पूवोंत्तर राज्यों के लिए महात्वाकांक्षी विमान यात्रा की शुरुआत के लिए केंद्र की अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है। एक परिवहन अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार को इस सेवा की शुरुआत के लिए केंद्र की हरी झंडी का इंतजार है । उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र के साथ इस संदर्भ में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। समझौते के मुताबिक एयर डेक्क्न इस सेवा का संचालन करेगी । इसके तहत उमरोई विमानस्थल से अगरतला, आइजल, डिमापुर, इंफाल व सिलचर के लिए विमान सेवा चलाई जाएगी । इस सेवा हेतु प्रति व्यक्ति किराए की दर ढाई हजार रुपए तय की गई है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री ने शिमला विमानस्थल से उड़ान योजना को लांच किया था ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CaAO6s

कोई टिप्पणी नहीं