Northeast Top-10: बीते एक सप्ताह में क्या रहा पूर्वोत्तर का हाल, जानिए यहां

पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम और मेघालय में राजनीतिक कद बढ़ाने से उत्साहित भाजपा की निगाहें अब इस क्षेत्र की कम से कम 21 सीटों पर लगी हैं। भाजपा के एक नेता के मुताबिक मिजोरम और मेघालय में पार्टी का कद बढ़ रहा है और इससे कांग्रेस के लिए समस्याएं खड़ी होती नजर आ रही है। फरवरी 2018 में नागालैंड में भी कांग्रेस को अपने लोगों के पलायन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा था। भाजपा के अंदरूनी खबर रखने वाले नेताओं के मुताबिक असम में बदलाव के रूझान और नए चेहरे सामने लाए जाने की मंशा के अनुरूप सात मौजूदा सांसदों में से तीन या चार सांसद इस बार टिकट से वंचित किए जा सकते हैं। ग्राम पंचायत आैर पंचायत समिति की 96 प्रतिशत सीटों पर BJP निर्विरोध जीतसत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति की 96 प्रतिशत सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की। इसके अलावा पार्टी ने राज्य के सभी 18 जिला परिषदों की सीटों पर भी कब्जा कर लिया।राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 3,386 सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं, जिसमें 3,207 ग्राम पंचायत, 161 पंचायत समिति और 18 जिला परिषद की सीटें शामिल हैं। त्रिपुरा में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के बाद बड़े पैमाने पर वाम दलों के प्रतिनिधियों के इस्तीफा देने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। अधिकारी ने कहा कि बीजेपी से जुड़े उम्मीदवार 3,075 ग्राम पंचायतों, 154 पंचायत समितियों और सभी 18 जिला परिषदों में निर्विरोध चुने गए। कानपुर में गिरफ्तार हुआ हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकीयूपी एटीएस ने बीते गुरुवार को कानपुर से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी कमर-उज-अमन उर्फ डॉ. हुरैरा को गिरफ्तार किया है। कमर-उज-अमन असम के जमुनामुख के सराक पिली गांव का रहने वाला है। बता दें कि अप्रैल में कमर ने एके-47 लिए हुए अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी, जिसमें उसने अपना नाम डॉ हुरैरा लिखा था। तभी से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी एटीएस ने एनआईए की मदद से उसे कानपुर के शिवनगर से गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ओपी सिंह का कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह गणेश चतुर्थी के मौके पर कोई वारदात करना चाहता था। कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, मिजोरम के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफामिजोरम के गृहमंत्री आर ललजिरलियाना ने प्रदेश के ललथनहवला मंत्रिमंडल से शुक्रवार को त्यागपत्र दे दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ललजिरलियाना त्यागपत्र देने के लिए अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय सह आवास पर पहुंचे, लेकिन थनहवला शहर से बाहर थे। ललजिरलियाना ने बताया कि मुख्यमंत्री के बाहर होने के कारण गृहमंत्री ने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ललरामथांगा को सौंपा। गौरतलब है कि ललजिरलियाना को मिजोरम प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की तरफ से 11 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर आरोप था कि वह प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं।पांच बार मेघालय के मुख्यमंत्री रह चुके लपांग ने छोड़ी पार्टीउधर, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीडी लपांग ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 40 वर्षों से अधिक समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने त्यागपत्र की सूचना दे दी है। लपांग ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के सहयोग और सेवा की अब पार्टी को जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे मन में जनता के लिए काम करने की ललक अभी भी है। पार्टी की सदस्यता मुझमें खीझ पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही मेरी उम्र और मेरा स्वास्थ्य की दशा कैसी भी हो मैंने अपने देश, प्रदेश और क्षेत्र के लोगों की सेवा करने की ठान ली है। मैं बहुत भारी हृदय से अपना इस्तीफा दे रहा हूं और मेरे इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। असम में बाढ़ का कहर, 1 लाख लोग प्रभावितपूर्वोत्तर के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से असम में बाढ़ की स्थिति फिर एक बार भयावह हो रही है। राज्य के 33 जिलों में से 6 जिले बाढ़ की चपेट में है। इन जिलों के लगभग 1 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र डिब्रुगढ़, जोरहाट के निमातीघाट और शोणितपुर जिले के तेजपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। छह जिलों के 264 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस बार की बाढ़ से 8895,61 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी और लखीमपुर में सर्वाधिक लोग प्रभावित हुए हैं। धेमाजी में 47,471 और लखीमपुर में 34,212 लोग बाढ़ की चपेट में आये हैं।कांग्रेस शासित राज्य ने ही नहीं किया भारत बंद का सामर्थनदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बीते 10 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया था। पूरे देश में भारत बंद का असर रहा, लेकिन कांग्रेस शासित मिजोरम में कहीं भारत बंद का असर नजर नहीं आया। राज्य में दुकानें, कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थान खुले रहे और सडक़ों पर भी आम दिनों की तरह यातायात रहा। बता दें कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया था। देश के तमाम स्थानों पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति और विपक्षी दल, कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। एमपीसीसी के उपाध्यक्ष तथा राज्य के गृह मंत्री आर लालजिरलांगा ने बताया था कि राज्य में भारत बंद में शामिल होने के बारे में चर्चा नहीं हुई।जस्टिस रंजन गोगोई होंगे देश के अगले CJI, राष्ट्रपति ने नाम पर लगार्इ मुहरराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम में जन्मे जस्टिस रंजन गोगोई को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस गोगोई तीन अक्टूबर से बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस रंजन गोगोई वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। जस्टिस गोगोई अभी सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे वरिष्ठ जज हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। कानून मंत्रालय ने सीजेआई दीपक मिश्रा से अगले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश भेजने को कहा था। जस्टिस मिश्रा ने एक सितंबर को जस्टिस रंजन गोगोई का नाम सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए कानून मंत्रालय को भेजा था।दोबारा PM नहीं बने मोदी तो प्रलयंकारी भूकंप जैसा होगा परिणामअसम के भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास ने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं चुने गए तो उससे इतना नुकसान होगा, जितना कि एक प्रलयकारी भूकंप से नुकसान होता है।इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाने की अपील की ताकि आगामी चुनावों में पीएम मोदी की जीत सुनिश्चित हो सके। रंजीत दास ने कहा कि यदि पीएम मोदी फिर से पीएम नहीं बनते हैं तो इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा। दास ने कहा कि जब 8 से 10 मैग्नीट्यूड का भूकंप आता है तो आप उससे होने वाली तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह अगर हम पीएम मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नहीं बना सके तो देश को भी कुछ ऐसा ही झटका लगेगा।मैरी कॉम ने फिर किया धमाकेदार प्रदर्शन, जीता साल का तीसरा गोल्डपांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरी कॉम ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन कर शनिवार को साल का अपना तीसरा स्वर्ण जीत लिया। वहीं ज्योति गुलिया ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में पोलैंड के ग्लीवाइस में महिलाओं की 13वें सिलेसियान ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के लिए इकलौता स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में जूनियर खिलाडिय़ों ने 6 गोल्ड सहित 13 पदक जीते जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मैरी कॉम का मुकाबला कजाखिस्तान की एगेरिम कसानायेवा से था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xpDcS3
कोई टिप्पणी नहीं