Breaking News

कम बजट में करनी है भरपूर मस्ती तो जाएं लद्दाख


अगर आप कम बजट में ज्यागा मस्ती करने वाली डेस्टीनेशन तलाश रहे हैं। तो परेशान मत होईए, क्योंकि आज हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी इस ट्रैवलिंग लिस्ट में परफेक्ट बैठती है। हम बात कर रहे हैं भारत के ठंडे और खूबसूरत शहर लेह लद्दाख की। सर्द मौसम, बर्फ से ढके पहाड़, सुंदर झीलें और शांत वातावरण के लद्दाख किसी जन्नत से कम नहीं लगता।बर्फीली घाटियों से ढंके पहाड़ और कल-कल बहते ठंडे पहाड़ी झरने वाला लेह लद्दाख किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हरियाली चुनर, भूरे-बंजर पत्थरों से पटी विशाल पर्वत श्रृंखलाएं, हजारों फीट की ऊंचाई वाले पर्वतों के बीच बेहद खूबसूरत घाटियां, दोनों तरह की नदियां, किसी रेगिस्तान की तरह बिछी रेत, खूबसूरत झील, ये सब नज़ारे आपको लद्दाख में आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इन सबके अलावा यहां पर बने हुए पांगोंग लेक, शांति स्तूप, लेह प्लेस, नुब्रा वैली, मैग्नेटिक हिल भी बेहद खुबसूरत है।सितंबर के महीने से ही लद्दाख में ठंड शुरू हो जाती है, जिसके कारण यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस महीने में आपको यहां रिजार्ट से लेकर गाड़ियों तक सुविधा आराम से मिल जाएगी। सितंबर महीने में आप यहां लद्दाख का खास फेस्टिवल सेलिब्रेशन भी देख सकते हैं। सितंबर के महीने में नरोपा त्‍योहार मनाया जाता है, जिसे लद्दाख का कुंभ भी कहा जा सकता है।कैसे जाएं-लद्दाख जाने के लिए आपको जम्मू जाना होगा। जम्मू के लिए दिल्ली से कई ट्रेनें है। जम्मू से आप लद्दाख बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके आलावा आप मनाली से भी लद्दाख जा सकते हैं। बाइक राइडर्स जम्मू या मनानी से बाइक से लद्दाख जाना पसंद करते हैं। जम्मू से इसकी दूरी 434 किलोमीटर और मनाली से 490 किलोमीटर है।कहा ठहरेंठहरने के लिए लद्दाख में कई अच्छे होटल हैं। जहां आप आराम कर सकते हैं। जिसमें द लद्दाख, लद्दाख सराई, द ग्रैंड ड्रैगन लद्दाख, रॉयल लद्दाख, होटल एशिया, इत्यादि शामिल है। जिसका किराया करीब 800 रुपए से शुरू होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xrpHQU

कोई टिप्पणी नहीं